दोघट (बागपत)। चौगामा क्षेत्र में बिना अनुमति के चले ईंट भट्ठों पर नायब तहसीलदार ने टीम के साथ छापामारी की। दो भट्ठों को पानी डालकर बंद कराया। छापामारी से भट्ठा संचालकों मेें हड़कंप मचा रहा। एनजीटी के आदेश पर प्रशासन ने कार्रवाई की है।
नायब तहसीलदार बड़ौत देवेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने बृहस्पतिवार को चौगामा क्षेत्र में ईंट भट्ठों पर छापामारी की। दो ईंट भट्ठे बिना अनुमति के चलते मिले। टीम ने किसान बिक्र फील्ड आदमपुर व ए वन बिक्र फील्ड बामनौली में पानी भरकर बंद कराया। कई जगह भट्ठा संचालकों से उनकी नोक झोंक भी हुई। तहसीलदार ने बताया कि एनजीटी के आदेश पर डीएम बागपत पवन कुमार ने अलग-अलग टीमे बनाई है। जो भट्ठे जिक-जैक नहीं हुए हैं। ऐसे गोलाकार भट्ठों को बंद कराया जा रहा है। दमकल विभाग की गाड़ी टीम के साथ रहती है। बिना अनुमति केे ईंट भट्ठों को नहीं चलने दिया जाएगा। भट्ठा बंद कराने के बाद किसी ने भट्ठा चलाने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कठौर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर पर्यावरण अवर अभियंता मेरठ एसपी सिंह, कानूनगो कल्लू सिंह, लेखपाल प्रमोद कुमार, एसआई सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।