बागपत।
कचहरी में सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने के लिए मेटल डिटेक्टर एक्सरे मशीन बृहस्पतिवार से चालू कर दी गई है। अंदर आने वाले लोगों को मशीन से होकर निकलना पड़ेगा। एक्सरे मशीन में लोगों का सामान स्कैन किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने के लिए कचहरी के दोनों गेट पर मेटल डिटेक्टर मशीनों को चालू करा दिया है। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि मेटल डिटेक्टर मशीन चालू हो गई है। मशीन के चालू होने से पुलिस कर्र्मियों को राहत मिलेगी। उल्लेखनीय है कि जून 2018 में कचहरी परिसर में कपड़े बदलकर जावेद रटौल फरार हो गया था। मार्च 2019 में क्राइम ब्रांच व बागपत कोतवाली पुलिस ने गाजियाबाद से गिरफ्तार किया था। इसके अलावा भी कई बदमाश कचहरी परिसर से भागने का प्रयास कर चुके हैं।