फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ीसा में बागपत के बास्केटबॉल में उम्दा प्रदर्शन, सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बिजरौल रोड पर बृहस्पतिवार को आयोजित समारोह में उड़ीसा में हुई आईसीएससी नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में उम्दा प्रदर्शन करने वाले बागपत टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

सभासद योगेश तोमर के आवास पर आयोजित समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि रालोद नेता मोहित तोमर व योगेश तोमर ने किया। कोच अशोक पंवार ने बताया उड़ीसा में 16 से 20 सितंबर तक आईसीएससी नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप चली। इसमें बागपत की टीम के सिद्धार्थ तोमर ने बेस्ट प्लेयर, कौशिक तोमर, विशाल व रचित तोमर में चैंपियनशिप में उम्दा प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन किया। विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसमें अमित राठी, डॉ. आत्माराम तोमर, इंद्रजीत सिंह तोमर, संजीव मान, महेंद्र सिंह, सुधीर तोमर, कल्लू तोमर, रामकुमार तोमर, मास्टर राजीव तोमर, मास्टर कृष्णपाल, ओमपाल, श्रेया तोमर, बालेंद्र तोमर, संजय तोमर, विनीत राणा, वीरेंद्र राणा, यशपाल प्रधान, ऋषिपाल सिंह, अक्षय पाल मलिक, मास्टर प्रेम सिंह तोमर, सरस पाल तोमर, प्रमोद तोमर, बिल्लू तोमर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें