बड़ौत (बागपत)।
जनता वैदिक डिग्री कॉलेज के कृषि अर्थशास्त्र विभाग के एमएससी ऐजी के छात्रों ने बृहस्पतिवार को वाजिदपुर गंाव स्थित फर्नीचर बनाने वाले कारखाने का दौरा किया और इस व्यवसाय से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। विभागाध्यक्ष डॉ अरुण सोलंकी के निर्देश पर कारखाने पर पहुंचे छात्रों ने कारखाने संचालक बोबी तोमर ठेकेदार से जाना कि किसी व्यापार को प्रारंभ करने से पहले किन-किन बातों का विचार किया जाना चाहिए। इस पर ठेकेदार बोबी तोमर ने छात्रों को एक सफल उद्यमी बनाने के लिए क्या आवश्यक है और उन्होंने सरकार के द्वारा उद्यमिता विकास के कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी। इसमें डॉ अरुण सोलंकी, डॉ. पुखराज सिंह, ललित कुमार, नितिन कुमार, अंकित, सिद्धार्थ, जोगेंद्र, सचिन साहू, सूरज यादव, राहुल, प्रताप सिंह आदि रहे।