फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में 77 मरीजों की जांच, छह टाइफाइड के संदिग्ध मिलें

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को लधवाड़ी गांव में कैंप लगाकर लोगों की जांच की। चिकित्सकों ने 77 लोगों की जांच कर दवा दी। कैंप में छह टाइफाइड के संदिग्ध मरीज मिले।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने बताया कि शिविर में 88 में से 20 मरीज सर्दी, जुकाम ,बुखार से पीड़ित मिले। कैंप में सभी लोगों की मलेरिया, डेंगू और टाइफाइड की जांच की। इनमें से छह लोग टाइफाइड के संदिग्ध मिले। संदिग्धों का मौके पर ही उपचार कर दवा दी। इसमें डॉ. राम कुमार शर्मा, हनुमान राम, लैब टेक्नीशियन धर्मेंद्र, एएनएम चंदा, आशा संगीनी, बबीता, व आंगनबाड़ी मौजूद रही।
समाज को संस्कारित करने का आह्वान
छपरौली। आर्य समाज संस्था, सिनौली के तत्वावधान में चल रहे यज्ञ महोत्सव एवं वेद प्रचार यात्रा के छठे दिन यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य डॉ. सुनीती आर्य ने कहा समाज को अच्छे संस्कार देना ही वेद प्रचार होता है। वक्ताओं ने संस्कारित समाज बनाने का आह्वान किया । इसमें त्रिश पाल, कुमार विमल, आनंग पाल आर्य, वेदपाल आर्य, विनोद कुमार आर्य, बीरबल, डॉ. जगपाल, मा. हरिकिशन शर्मा, कृष्णदत्त आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें