फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल बोर्ड ने 14 कर्मचारियों की ड्यूटी काटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। लोकसभा चुनाव के लिए बनाए गए मेडिकल बोर्ड ने 14 कर्मचारियों को बीमार मानते हुए ड्यूटी पर नहीं जाने की संस्तुति कर दी है। वहीं छह कर्मचारी ऐसे मिले है जिसमें किसी भी तरह की परेशानी नहीं मिली है।
विज्ञापन

11 अप्रैल को होने वाली लोकसभा चुनाव को कराने के लिए 4500 के लगभग कर्मचारियों की आवश्यकता पड़ेगी। कार्मिक प्रभारी सीडीओ पीसी जायसवाल ने सभी विभागों के कर्मचारियों को डाटा एकत्र कर ऑनलाइन अप लोड कर दिया । इसके बाद आवश्यकता के अनुसार कर्मचारियों ड्यूटी लगाई गई। इसके बाद कर्मचारियों ने बीमारी का और अन्य बहाना बनाकर ड्यूटी कटवाने की प्रार्थना पत्र दिए गए हैं। ड्यूटी से बचने वाले कर्मचारियों पर लगाम लगाने के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया। इसमें पांच डॉक्टरों का एक पैनल बनाया गया। इसकी संस्तुति पर ही ड्यूटी से छुट्टी देने के निर्देश दिए है। विभिन्न तरह की बीमारियों का मेडिकल लेकर 20 कर्मचारी बोर्ड के सामने पहुंचे। जिनकी जांच की गई तो उसमें 14 सही मिले और छह के आवेदन को निरस्त किया। वहीं बृहस्पतिवार को भी बोर्ड के सामने काफी संख्या में कर्मचारी उपस्थित हुए। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें