बागपत। पुलिस लाइन में पुलिस कर्मचारियों का सैनिक सम्मेलन एवं अपराध गोष्ठी का आयोजित किया। इस दौरान एसपी ने पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनीं। साथ ही सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने मासिक अपराध गोष्ठी में अपराधों की समीक्षा की। थाना स्तर पर समस्याओं को सुनकर उनका तत्काल निस्तारण के लिए सभी को हिदायत दी। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से करें। अपराधों पर नियंत्रण करने के लिए स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील करें। अपराध गोष्ठी से पूर्व एसपी ने आइजीआरएस पोर्टल शिकायतों के निस्तारण, यूपी 100 पीआरवी कर्मचारियों द्वारा सराहनीय कार्य करने, जनपद में अपराध नियंत्रण, जनता की सहायता एवं जन शिकायतों के निस्तारण करने में सराहनीय कार्य करने वाले कांस्टेबल प्रमोद कुमार, उप निरीक्षक प्रमोद कुमार शर्मा, कांस्टेबल चालक रंधावा, कांस्टेबल रोहित कुमार, हेड कांस्टेबल श्रीनिवास शर्मा, हेड कांस्टेबल अशोक, हेड कांस्टेबल उदयवीर सिंह, हेड कांस्टेबल राजेंद्र, हेड कांस्टेबल अशोक भारद्वाज, हेड कांस्टेबल मलवा शर्मा, राशिद हसन, महिला कांस्टेबल सोनिका को नगद पुरस्कार एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, सीओ दिलीप सिंह, सीओ आरपी सिंह, सीओ रामानंद कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।