फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम का जयघोष, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भगवान श्रीराम के जयघोष के साथ दिल्ली के रामलीला मैदान पर आयोजित धर्मसभा के लिए रवाना हुए। खेकड़ा में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम लग गया। दिन में कई बार जाम के हालात बने, पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन

रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान पर धर्मसभा का आयोजन किया गया। इसमें शामिल होने के लिए बागपत से हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता दिल्ली गए। बागपत के केनरा बैंक, राष्ट्रवंदना चौक, पुराना कस्बा और कोर्ट रोड से कार्यकर्ता काफिले के रूप में दिल्ली के लिए रवाना हुए। अमीनगर सराय, अग्रवाल मंडी टटीरी, छपरौली, दोघट, टीकरी, खेकड़ा और देहात के अन्य क्षेत्र से भी कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हुए। निजी वाहनों के अलावा हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने लोगों के लिए वाहनों का इंतजाम किया था। श्रीराम के जयघोष के साथ कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हुए। केपी मलिक, रेखा चौहान, सुधारस चौहान, डा. विद्योत्तमा, आकाश शर्मा, राजकुमार चौहान, संजय प्रजापति, राजीव चौहान, शिवराज, विनोद कुमार, अमित कुमार मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने बांटी टोपी और पटका
बागपत। धर्मसभा में शामिल होने के लिए जा रहे लोगों को हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने टोपी और पटका वितरित किए।

महिलाओं की भागीदारी भी रही
बागपत। धर्मसभा में शामिल होने के लिए महिलाएं भी रवाना हुईं। विहिप की महिला इकाई के पदाधिकारी अपने साथ महिलाओं की टोली को लेकर दिल्ली पहुंचे।

डूंडाहेड़ा में उमड़े कार्यकर्ता, हाईवे पर लगा जाम
खेकड़ा। धर्मसभा के लिए जा रहे कार्यकर्ताओं के लिए भैया दास जी महाराज के आश्रम पर भोजन की व्यवस्था की। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से गुजर रही बसों से उतरकर यहां कार्यकर्ताओं ने भोजन किया। सुबह करीब 10 बजे जाम लग गया। पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद बामुश्किल जाम खुलवाया गया। दोपहर के समय यहां भोजन की व्यवस्था बंद कर दी गई। भैया दास जी महाराज ने कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। यहां हाईवे पर कई बार जाम के हालात रहे।
विज्ञापन


मंदिरों से साधु संत भी गए दिल्ली
बागपत। शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और बागपत के कार्यकर्ता दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से होकर गुजरे। दिनभर वाहनों की आवाजाही लगी रही। इसके अलावा मंदिरों के साधु संतों को भी दिल्ली की धर्मसभा के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें