फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 हजार रुपये ठगे, गैंगरेप भी किया

Thu, 21 Apr 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत शहर के मेरठ रोड पर स्थित चीनी मिल के पास महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है विशेष समुदाय के एक युवक ने मोबाइल टावर लगवाने के नाम पर लिए 60 हजार रुपये वापस देने के बहाने महिला को बुलाकर अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसकी अस्मत लूटी। शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। कोर्ट ने थाना प्रभारी को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन


मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र की महिला ने दिए शिकायत पत्र में बताया शामली के विशेष समुदाय के एक युवक ने दो माह पूर्व टावर लगवाने के नाम पर उससे 60 हजार रुपये लिए थे। निर्धारित समय के एक माह बाद भी आरोपी ने टावर नहीं लगवाया। रुपये मांगने पर जल्द ही रुपये देने को कहा। एक अप्रैल को उसने रुपये का तगादा किया तो आरोपी ने अगले दिन (2 अप्रैल) को बागपत में रुपये देने का आश्वासन दिया। उसके कहने के अनुसार रुपये लेने के लिए वह बागपत पहुंची। आरोपी ने उसे चीनी मिल के पास बुलाया। 

आरोप है वहां से युवक अपने दो साथियों के साथ मिलकर कार से चीनी मिल के पास स्थित बाघू रोड पर ले गया। आरोपियों ने खेत में ले जाकर उसके साथ पहले गाली-गलौज कर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। इसके बाद सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया। घटना की कोतवाली में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पुलिस अफसरों से शिकायत करने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। बाद में उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेकर थाना प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी लोकेंद्र शर्मा ने कहा मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


पीड़ित के परिवार ने गांव छोड़ा 
बड़ौत। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में बताया उसकी बेटी के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने 7 सितंबर 2015 को बलात्कार किया था। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसमें गवाही चल रही है। आरोपी पक्ष के लोग आए दिन उनके घर में घुसकर मारपीट करते हैं और वे मुकदमा वापस नहीं लेने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इससे भयभीत होकर उन्होंने गांव भी छोड़ दिया है।  उन्होंने डीएम से परिवार की सुरक्षा दिलाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। परिजनों का आरोप है कई बार शिकायत की गई, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। डीएम ने परिवार को सुरक्षा दिलाने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें