फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिसाना में रेत खनन पर छापा

Thu, 21 Apr 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
सिसाना स्थित यमुना खादर में रेत खनन पर छापामार कार्रवाई करते एसडीएम व खनन अधिकारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के ग्राम सिसाना के खादर में हो रहे रेत खनन पर पुलिस एवं प्रशासनिक टीम ने छापा मारा। टीम को आता देखकर ट्रक और मशीनें हटा दी गईं। टीम मौके का निरीक्षण कर वापस लौट गई।
विज्ञापन


बुधवार की शाम लगभग 4 बजे डीएम के आदेश पर एसडीएम राकेश सिंह और खान अधिकारी पीके सिंह ने पुलिस के साथ ग्राम सिसाना में छापा मारा। टीम को आते देखकर भगदड़ मच गई। वहां खड़े दो ट्रक एवं मशीनों को खनन ठेकेदारों ने हटा दिया। एसडीएम और खान निरीक्षक ने मौके का निरीक्षण किया और बैरंग लौट आए।

डीएम हृदय शंकर तिवारी ने बताया  किसी ने मानकों के अनुसार खनन न करने की शिकायत की थी। जिस पर छापामार कार्रवाई की। दो दिन पूर्व भी टीम को मौके पर भेजा था। अभी रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट आने पर ही सही स्थिति का पता चल सकेगा। 
विज्ञापन


 उधर, अर्जुन अवार्डी शोकेंद्र पहलवान ने कहा जिले में अवैध रूप से हो रहे मिट्टी एवं रेत के खनन के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने कहा  सत्ता और कुछ विपक्ष के नेताओं से मिलकर सरकार की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

जिला पंचायत का टेंट उखड़वाया
रेत लेकर जा रहे ट्रक चालकों ने कोतवाली में नगर पालिका एवं जिपं के कर्मचारियों पर अवैध वसूली करने का आरोप लगा शिकायत की। पुलिस ने जिला पंचायत के टेंट को उखड़वा दिया। जबकि जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी उज्ज्वल अंबेश ने कहा गांव में जिला पंचायत का कोई टेंट नहीं लगा और न ही वसूली की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें