फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेडी कार्यालय पर धरने देगें शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेशीय नेतृत्व के आह्वान पर शिक्षक महासंघ के बैनर तले मंडल के शिक्षक अपनी समस्याओं को लेकर 6 मार्च को जेडी कार्यालय मेरठ पर धरना देंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मीडिया प्रभारी अजयराज शर्मा के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि चारों तरह से यह आवाज उठा रही है कि जो नवीन पेंशन थोपी गई है, वह शिक्षकों के साथ धोखा है। वित्तविहीन विद्यालयों की मान्यता की आड़ मेें शिक्षकों का खुलेआम शोषण किया जा रहा है जबकि सर्वोच्च न्यायालय ने समान कार्य के लिए समान वेतन देने के स्पष्ट आदेश दे दिए हैं। इसके अलावा माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा मांगी जा रही है जबकि राजकीय शिक्षकों को यह लाभ दे दिया गया है। इसके अलावा महिला शिक्षकों को विभिन्न प्रकार के अवकाशों से भी वंचित किया जा रहा है। मीडिया प्रभारी अजयराज शर्मा ने बताया कि शिक्षकों की समस्याओं को लेकर 6 मार्च को जेडी कार्यालय मेरठ पर धरना दिया जाएगा। इस अवसर पर संरक्षक इंद्र्रपाल सिंह, पंकज शर्मा भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें