फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल होने वाली विजय संकल्प रैली के लिए रणनीति बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक रेलवे रोड पर नवीन बब्बल के प्रतिष्ठान पर हुई। इसमें मेरा बूथ सबसे मजबूत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से महा संवाद किया और दो मार्च को होने वाली विजय संकल्प बाइक रैली के संबंध में रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल तोमर ने की। संचालन जिला महामंत्री विनय त्यागी ने किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष आकाश बंसल ने बताया कि दो मार्च को विजय संकल्प रैली प्रदेश में 403 विधानसभा केंद्रों पर निकाली जाएगी। इस विजय संकल्प रैली से भाजपा की रचनात्मक शक्ति और युवा समर्थन का सार्वजनिक प्रदर्शन किया जाएगा। बाइक रैली के लिए सदस्यों ने मेरा बूथ सबसे मजबूत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वीडियो कांफ्रेंस के महा संवाद के जरिये उन्हें सुना। इसमें जिला उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी युवा मोर्चा नीरज कौशिक, लोक सभा विस्तारक नितिन शर्मा, मोहित, प्रभात चौधरी, सुमित, भाजपा के जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, अविश पंवार, गौरव यादव, विक्की, मनोज पंवार, आशीष उपाध्याय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें