कोरोना महामारी से रक्षार्थ के लिए सोमवार को श्री चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र बरनावा में 41 दिवसीय अखंड शांति नाथ विधान का शुभारंभ हुआ। इसमें श्रद्धालुओं ने विश्व शांति की कामना कर मंत्रोच्चारण के बीच 120 अर्घ्य चढ़ाए।
आचार्य विद्यासागर महाराज के शिष्य प्रदीप पीयूष शास्त्री ने कहा कोरोना महामारी ने विश्व की जकड़ रखा है। इस बीमारी ने अब तक न जाने कितनी जाने ले ली। सुरक्षा और बचाव कर भी यह बीमारी जड़ से खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। कोरोना से रक्षार्थ के लिए आयोजित इस शांति नाथ विधान में जैन समाज के लोगों ने उनके निर्देशन में प्रात: काल की बेला में मंडप शुद्धि, देव आज्ञा, अभिषेक, शांति धारा, नित्य नियम मंत्रोच्चारण के साथ शांति विधान पूजन किया और विश्व शांति की कामना कर भक्ति भाव के साथ 120 अर्घ्य चढ़ाए। विधान में संजीव कुमार जैन, ममता जैन, सिद्धार्थ जैन, अपूर्वा जैन, अरविंद जैन, अखिल जैन, विशाल जैन, पारुल जैन, सुभाष चंद जैन, विपिन कुमार जैन, राकेश जैन आदि उपस्थित रहे।