फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल से जलभराव की समस्या से जूझ रहे आर्य नगर के 35 परिवार के लोग

विज्ञापन
बागपत के मेरठ रोड स्थित आर्यनगर कालोनी में भरा दूषित पानी दिखाते लोग - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। नगर के आर्य नगर की गली नंगर छह के 35 परिवार एक साल से जलभराव की समस्या से जूझ रहे है। जलभराव के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल है। लोगों को कहना है कि समस्या का समाधान कराने के लिए ईओ नगर पालिका से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक शिकायत की जा चुकी है, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। जलभराव व गंदगी के कारण रिश्तेदारों ने भी आना छोड़ दिया है।
विज्ञापन

जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए गली के लोग नगर पालिका, तहसील में धरना दे चुके है, डीएम और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर चुके है, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ है। जलभराव व गंदगी के कारण गली में बीमारी फैल रही है। गली के छह बच्चें संक्रमण की चपेट में आने से बीमार है। लोगों का कहना है कि अधिकारियों ने उनके फोन तक उठाने बंद कर दिए है।
सुखवीर सिंह का कहना है कि जलभराव की समस्या का समाधान कराने के लिए कई बार शिकायत की जा चुकी है,मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
नीरज नैन का कहना है कि जलभराव व गंदगी के कारण रिश्तेदारों ने आना बंद कर दिया है। गंदगी के कारण लोग बीमार हो रहे है।
कुलदीप चौहान का कहना है कि गली में लगभग 35 परिवार नरकीय जीवन जीने के लिए मजबूर है। नगर पालिका से लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल तक शिकायत की जा चुकी है, मगर आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

विशाल गुप्ता का कहना है कि अब तो अधिकारी फोन तक उठाने की जहमत नही करते है। समस्या का समाधान कराने के लिए जाम तक लगाया जा चुका है, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
वर्जन..........
नेशनल हाईवे निर्माण के कारण नगर पालिका का कार्य अटका हुआ है। हाईवे का काम पूरा होते ही वहां की समस्या का सबसे पहले समाधान कराया जाएगा। ललित आर्य, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें