- नसबंदी के बाद भी गर्भवती होने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बिनौली सीएचसी में नसबंदी कराने के बाद भी एक महिला जांच कराने पर गर्भवती मिली। जिससे महिला के पति ने डीएम, सीएमओ व चिकित्सक को दस लाख रुपये हर्जाना देने के लिए नोटिस भेजा है। उसने हर्जाना नहीं देने पर कानूनी कार्रवाई तक की चेतावनी दी गई है।
रहतना गांव के मनोज ने अपनी पत्नी रूबी की नसबंदी फरवरी 2021 में सीएचसी बिनौली पर डा. गुरुचरण से कराई थी। उसका मई 2021 को अल्ट्रासाउंड कराया गया तो वह गर्भवती बताई गई। मनोज की ओर से एडवोकेट ओमपाल सिंह मान ने डीएम, सीएमओ व चिकित्सक को 10 लाख हर्जाना देने का नोटिस भेजा है। वहीं सीएमओ डा. दिनेश का कहना है कि मामला अभी उनके सामने नहीं आया है, लेकिन इस तरह के केस कई बार आते है। जिनमें नसबंदी के बाद महिला गर्भवती हो जाती है। इसकी जांच कराई जाएगी। ऐसे मामले में सरकार की ओर से आर्थिक मदद दी जाती है।