फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में विद्युत कर्मी की मुरादाबाद में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। मुरादाबाद में विद्युत विभाग में तैनात खेकड़ा नगर निवासी विद्युत कर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक के परिजन गमगीन माहौल में मुरादाबाद के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

नगर में नानू मार्ग स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी निवासी उमेश शर्मा रहते हैं। उमेश शर्मा का पुत्र निखिल शर्मा कई साल से मुरादाबाद में बिजली विभाग में नौकरी करता था। 22 दिसंबर को वह ड्यूटी के बाद अपने चाचा जितेंद्र शर्मा के साथ बाइक पर सवार होकर अपने ननिहाल में ग्राम हाकमपुर जा रहा था। ग्राम बागड़पुर के समीप पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, इससे बाइक क्षतिग्रस्त होने के साथ ही निखिल की मौके पर ही मौत हो गई। निखिल की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और वे मुरादाबाद के लिए रवाना हो गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें