विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मेरठ रेंज के अन्य जिलों में किया गया स्थानांतरण
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले से 31 एसआई का तबादला मेरठ रेंज के अन्य जिलों में हुआ है। आईजी ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह तबादले किए है, जिनको जल्द ही यहां से रिलीव किया जाएगा। इसके बाद जिले में एसआई की काफी कमी हो जाएगी।
एसआई आंचल का मेरठ, अशोक कुमार का बुलंदशहर, अरविंद कुमार का गाजियाबाद, बेबी का गाजियाबाद, चंद्ररेखा का गाजियाबाद, चंद्रवीर सिंह का गाजियाबाद, देशराज का गाजियाबाद, इंतसार अली का गाजियाबाद, जाहिद खां का गाजियाबाद, कुलदीप सिंह का मेरठ, कृष्ण शर्मा का मेरठ, मुनेशपाल सिंह का मेरठ, मानवेंद्र सिंह का गाजियाबाद, मुकेश कुमार का गाजियाबाद स्थानांतरण किया गया है। महकार हुसैन का मेरठ, नेपाल सिंह का मेरठ, ओमप्रकाश बघेल का गाजियाबाद, प्रदीप कुमार का गाजियाबाद, प्रदीप कुमार द्वितीय का गाजियाबाद, राजीव कुमार धीर का गाजियाबाद, रूबी का गाजियाबाद, रूबी उपाध्याय का गाजियाबाद, सुशील कुमार का हापुड़, सचिन कुमार का हापुड़, शिवशंकर का बुलंदशहर, विपिन कुमार का बुलंदशहर, योगेश कुमार का गाजियाबाद, योगेश गिरी का मेरठ, मुनेंद्र कुमार का बुलंदशहर, मोहम्मद उवैस का मेरठ, दल सिंह का बुलंदशहर तबादला किया गया है।