बागपत के यमुना इंटर कालेज से पीईटी की परीक्षा देकर आती परीक्षार्थी
- फोटो : BAGHPAT
- प्रेक्षक विशेष सचिव व डीएम ने किया केंद्रों का निरीक्षण, व्यवस्थाएं देखीं
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में मंगलवार को 20 केंद्रों पर हुई पीईटी की परीक्षा शांतिपूर्ण रही। सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। परीक्षार्थियों की सघन तलाशी के बाद केंद्रों पर प्रवेश दिया गया। परीक्षा में मास्क व सोशल डिस्टेंश का पालन कराया गया। दोनों पालियों में 15322 परीक्षार्थियों में से 2432 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा प्रेक्षक विशेष सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह व डीएम राजकमल यादव ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा संबंधी व्यवस्थाएं देखी।
परीक्षा जिला प्रबंधक डॉ गीता रानी ने बताया कि जिले में सुबह की पाली में 7661 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 6411 ने परीक्षा दी और 1250 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में पंजीकृत 7661 परीक्षार्थियों में से 6479 ने परीक्षा दी और 1182 ने परीक्षा छोड़ दी। दोनों पालियों में 2432 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण व नकल विहीन रही। सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए थे। परीक्षा में केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। परीक्षा में परीक्षार्थियों को कोरोना गाइड लाइन का पालन कराया गया। परीक्षा से पूर्व केंद्रों पर सघन तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया और गेट पर सेनीटाइजर व थर्मल स्केनिंग की व्यवस्था कराई गई।