बड़ौत (बागपत)।
ग्रोवेल स्कूल गर्ल्स विंग मेें फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन से प्रेरणा लेकर बृहस्पतिवार को सैनेट्री पैड वेडिंग मशीन का उद्घाटन किया। इस दौरान बालिकाओं को मशीन के फायदे बताई।
स्कूल के मैनेजर विश्वास चौधरी, प्रधानाचार्य कमलदीप जिंदल, रोटरी क्लब के अध्यक्ष राकेश मग्गू, संजय जैन, नरेंद्र जैन, आदित्य रस्तौगी और प्रधानाचार्य संध्या तिवारी ने संयुक्त रूप से सैनेट्री पैड वेडिंग मशीन का उद्घाटन किया। स्कूल मैनेजर विश्वास चौधरी ने बताया कि सैनेट्री पैड बालिकाओं के लिए साफ सफाई का उत्तम साधन है। फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन के बाद सैनेट्री नेपकीन के प्रति बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से स्कूल में सैनेट्री पैड वेडिंग मशीन लगाई। प्रधानाचार्य कमलदीप जिंदल ने बताया कि मशीन के अंदर एक बार में 20 पैड लोड किए जाते हैं, यह मशीन बिना बिजली के चलती है। इसमें पांच ेरुपये का सिक्का डालने पर एक नोब 360 के कोण पर घुमाना पड़ता है, इससे इसकी विंडो मेें से पैड प्राप्त होता है। संचालन प्रधानाचार्य कमलदीप जिंदल ने किया।