बड़ौत (बागपत)।
सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक दयानंद बाल विद्या मंदिर में हुई, इसमें निर्णय लिय पालिका चेयरमैन को बैठक में बुलाकर समस्याएं बताई जाएगी और 16 को रेलवे स्टेशन पर धरना दिया जाएगा।
डॉ. हरपाल सिंह की अध्यक्षता और पीतम सिंह के संचालन में हुई बैठक में रेलवे स्टेशन पर सरकारी कैंटीन, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों की प्रथम टिकट खिड़की, पूछताछ कार्यालय में कर्मचारी की नियुक्ति फाटक 48 ए पर ओवर ब्रिज निर्माण आदि समस्याओं के समाधान के लिए 16 अप्रैल को रेलवे स्टेशन पर अनिश्चित कालीन धरना दिया जाएगा। बैठक में बावली चुंगी स्थित रोडवेज की भूमि पर रोडवेज स्टैंड बनवाने, जमीन का भराव कराने और उस पर बसों का संचालन कराने के लिए विधायक केपी मलिक के प्रयासों की प्रशंसा की । बैठक में प्रस्ताव पारित किया नगर में प्रतिदिन लगने वाले जाम के लिए नगर पालिका अध्यक्ष को लिखा जाएगा। इसमें दिनेश मोहन, मांगे लाल जैन, जमुरुद्दीन अब्बासी, ओमपाल सिंह, हरवीर सिंह, ऋषिपाल तोमर, राजपाल आर्य, रविशचंद्र, जयपाल सिंह, रामपाल मलिक, डॉ जल सिंह, धर्मपाल सिंह, चरण सिंह, ओमपाल राठी, अमर सिंह पंवार, डॉ. तेज सिंह, इंद्रजीत जौहर, राजेंद्र कुमार, आनंद पाल, तेजपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि रहे।