बड़ौत (बागपत)। रेलवे रोड स्थित आर्य समाज मंदिर मेें रविवार को साप्ताहिक यज्ञ किया, इसमेें आर्यजनों ने आहुति देकर धर्म लाभ उठाया। यज्ञ में प्रीतम सिंह वर्मा ने कहा कि स्वामी विराजानंद तथा महर्षि दयानंद सरस्वती के आदर्शों एवं विचारों का अनुकरण करना चाहिए। महर्षि दयानंद सरस्वती ने मथुरा में स्वामी विराजानंद के सानिध्य मेेें रहकर वेदाध्यान किया। शिक्षा समाधि उपरांत महर्षि दयानंद सरस्वती ने आश्रम छोड़ते समय अपने गुरू के समक्ष कुछ लौंग भेंट की। इस पर स्वामी विराजानन्द ने कहा कि वत्स मैं आपके लिए मंगल कामना करता हॅूं। ईश्वर आपको विधा में सफलता प्राप्त करें। यज्ञ मेें आर्यजनों ने आहुति देकर धर्म लाभ उठाया। इस अवसर पर समर मानु आर्य, मित्र मुनि, डा. ओमवीर सिंह, राज कुमार आर्य, विनोद भारद्वाज, जसवीर, हरवीर, अग्रिरस मुनि, राजेन्द्र आदि रहे।