फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 गोवंश समेत 179 मवेशी बरामद, सात तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पुलिस ने अलग-अलग वाहनों और स्थानों से 28 गोवंश सहित 179 मवेशी बरामद करते हुए सात पशु तस्करों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। इसकी वीडियो भी वायरल हो रही है।
विज्ञापन

पुराने कस्बे में बुधवार रात कैंटर में लदे मवेशियों की एक व्यक्ति ने वीडियो बनाई। जिसमें मवेशियों को मुंह व पैर बांधकर ठूंसकर भरा गया था। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। कोतवाली एसआई मानवेंद्र सिंह ने बताया कि नगर के राष्ट्र वंदना चौक से एक कैंटर से 63 मवेशी बरामद करते हुए आरोपी याकूब व इमरान निवासीगण ग्राम नौहर जनपद हनुमानगढ़ राजस्थान को गिरफ्तार किया। दो कैंटर में 14-14 गोवंश बरामद कर मनप्रीत सिंह निवासी ग्राम कलाहड़ जनपद लुधियाना, सनी निवासी ग्राम तलबंडी जनपद जालंधर पंजाब, सुरेंद्र निवासी ग्राम रहाड़ा जनपद करनाल, अभय सिंह निवासी ग्राम दलियाना जनपद अंबाला हरियाणा, मोनू निवासी मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया। इनके अलावा एक कैंटर में 88 मवेशी मिले, जिनमें नौ मवेशी मरे हुए थे। कैंटर का चालक फरार हो गया। इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें