बागपत। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने जिले में 20 उप निरीक्षकों का फेरबदल किया है। रटौल चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल गजेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी ने सख्त चेतावनी दी कि जिस चौकी क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं होगी, तो वहां का इंचार्ज जिम्मेदार होगा।
एसपी ने उप निरीक्षक शिवराज सिंह को क्राइम ब्रांच, हरीश चंद त्यागी को बड़ौत कोतवाली, अरविंद कुमार को बालैनी थाना, रत्नेश कुमार को बिनौली थाना, मानवेंद्र सिंह को दिल्ली बस स्टैंड चौकी बड़ौत का प्रभारी, विजय कुमार को बालैनी थाने की हिंडन चौकी का प्रभारी, गजेंद्र सिंह को छपरौली थाने की टांडा चौकी प्रभारी, अशोक कुमार को बड़ौत कोतवाली, जाहिद खां को एसएसआई बड़ौत, रविंद्र परिहार को बरनावा चौकी प्रभारी, मुनेश पाल सिंह को एसएसआई खेकड़ा, हेमेंद्र बालियान को एसएसआई बागपत, मुनेंद्र सिंह को एसएसआई बिनौली, रणधीर सिंह को एसएसआई चांदीनगर, सोमपाल सिंह को चौकी प्रभारी माखर, रनजीत सिंह को महिला थाना, कृपाल सिंह को दोघट थाना, सहंसर पाल सिंह को पुराना कस्बा चौकी प्रभारी बागपत, विपिन कुमार को भड़ल चौकी प्रभारी, अनूप सिंह को पाठशाला चौकी प्रभारी बनाया। शिकायत मिलने पर एसपी ने रटौली चौकी पर तैनात हैड कांस्टेबल गजेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी ने बताया कि रूटीन में दरोगाओं का फेरबदल किया गया है। पुलिस का सबसे पहला काम क्राइम कंट्रोल करना है। जिस चौकी क्षेत्र में घटना हुई तो वहां के इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई होगी।