फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 101 महिलाओं को किया सम्मानित

Thu, 07 Mar 2024 06:48 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कलक्ट्रेट के लोकमंच पर आयोजित समारोह में 101 महिलाओं को सम्मानित किया गया। जहां सम्मान पाकर महिलाएं गदगद हो गईं। उधर वक्ताओं ने समाज में महिलाओं की भागीदारी पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के लोकमंच पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बेटियां ही परिवार को और देश को सशक्त और समृद्ध कर सकतीं हैं। एक बेटी के पढ़ने से कई परिवार पढ़ जाते हैं और विकास बढ़ जाता है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों की 101 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने महिलाओं का हौसला बढ़ाते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
- इन्हें किया गया सम्मानित
कलक्ट्रेट के लोकमंच पर बैंक से ज्योति यादव, प्रधानाचार्य रेखा रानी, प्रीति शर्मा, स्वास्थ्य विभाग से डाॅ. मोहिनी पंवार, डॉ. मोनिका सिंह, डाॅ. साक्षी चौहान, बीडीओ ज्योतिबाला, एसडीएम ज्योति शर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी तूलिका शर्मा, सहायक आयुक्त सहकारिता इंदु सिंह, सहायक आयुक्त श्रम विनीता सिंह, प्रधान राधा, प्रधान सोनिया, समूह सखी समेत अन्य महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें