फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ः युवक को बदमाशों ने मारी गोली, घंटों सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस

Tue, 26 Oct 2021 10:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

 सब्जी लेने गए युवक को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। घायल को स्थानीय अस्पताल भेजा गया। जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के छितौना बाजार में सब्जी लेने गए युवक को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अहरौला व कप्तानगंज थाना पुलिस घंटों सीमा विवाद में उलझी रही। 

विज्ञापन


अहरौला थाना क्षेत्र के धनेश पांडे गांव निवासी 37 वर्षीय मोहम्मद सलीम पुत्र मोहम्मद अजीज मंगलवार की शाम 5:30 बजे बाइक से सब्जी लेने के लिए चितौना बाजार आए थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उन पर चार राउंड फायर कर दिया। बीच बाजार गोली चलने से हड़कंप मच गया, बाजार में मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली मोहम्मद सलीम के बांह में लगी।

घटना की सूचना मिलते ही अहरौला व कप्तानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। इसके बाद गोली से घायल सलीम को स्थानीय अस्पताल भेजा गया। जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी होने पर जिला अस्पताल पर भी भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें