सिधारी थाना क्षेत्र के दौलतपुर पुल के पास नदी में युवक की तलाश करते गोताखोर।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के बैठौली पुल से बृहस्पतिवार की देर शाम एक युवक नदी में छलांग लगा दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। रात हो जाने के चलते शुक्रवार की सुबह से नदी में तलाश शुरू हुई। चौबीस घंटे बाद भी उसे नदी से बरामद नहीं किया जा सका है।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के खुजिया रघुनाथपुर गांव निवासी 21 वर्षीय संदीप पुत्र विद्यासागर बृहस्पतिवार की शाम लगभग छह बजे अपने एक मित्र के साथ सिधारी थाना अंतर्गत बैठौली पुल पर पहुंचा। पुल की रेलिंग पर खड़ा होकर वह अपने दोस्त के साथ बात कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसने पुल से नदी में छलांग लगा दिया। इसके बाद संदीप का दोस्त भाग कर गांव पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। बृहस्पतिवार की शाम ही परिजन बैठौली पुल पर पहुंच गए और सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर शहर कोतवाली व सिधारी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। अंधेरा हो जाने के चलते नदी में उसकी तलाश का कार्य शुरू नहीं किया जा सका। शुक्रवार की सुबह पुलिस टीम पीएसी के गोताखोरों की टीम के साथ मौके पर पहुंची और फिर नदी में युवक की तलाश शुरू की गई। दिन भर तलाश के बाद भी शुक्रवार की देर शाम तक युवक नदी से बरामद नहीं किया जा सका था। वहीं घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।