फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच के लिए गया युवक पोखरे में डूबा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोसाई की बाजार स्थित पोखरे में डूब कर युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को परिजनों को सौंप दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

मई खरगपुर गांव निवासी 45 वर्षीय सूबेदार पुत्र चंद्रबली शुक्रवार की सुबह शौच के लिए गांव से ढाई सौ मीटर दूर हाई वे की तरफ शौच के लिए गया था। काफी देर तक जब वह नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश करने लगे। गोसाई की बाजार स्थित पोखरे के पास पहुंचने पर परिजनों ने उसे पोखरे के पानी में गिरा हुआ देखा। आनन-फानन में परिजन व आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर गंभीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों के अनुरोध पर पुलिस ने पंचनामा कर शव को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया। मृतक दो पुत्र व दो पुत्री का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें