फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई जा रहे युवक की ट्रेन हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। फूलपुर कोतवाली के उफरी गांव निवासी एक युवक की मुंबई मे ट्रेन से उतरते समय दुर्घटना में मौत हो गयी। उसकी मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक की अंबारी बाजार के शाहगंज रोड पर जनरल स्टोर की दुकान है।
विज्ञापन

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा उफरी निवासी 35 वर्षीय शिवकुमार अग्रहरि उर्फ बबलू अपनी पत्नी और बच्चों को साथ लेकर मुंबई जा रहा था। भाभी के प्रसव में सहयोग करने के लिए रविवार को गोदान ट्रेन से जा रहे थे। सोमवार को जैसे ही मुंबई से पहले टिटवाला स्टेशन पर अपने बच्चों और पत्नी को उतार कर खुद बैग फेंककर उतर रहे थे कि ट्रेन चल दी जिससे शिवकुमार गुप्ता का पैर फिसल गया और ट्रेन के नीचे आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना पाते ही घर में कोहराम मच गया । परिजनों के मुताबिक कल्याण चौकी के पास लाल भूमि श्मशान घाट पर उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उसका सात साल का एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें