फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ः हाईटेंशन तार की चपेट में आकर युवक की मौत, सोलर लाइट ठीक करते समय हुआ हादसा

Fri, 13 Aug 2021 04:13 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

ठोमनपुर गांव के प्रधान के घर के सामने लगा सोलर लाइट का खंभा बृहस्पतिवार को गिर गया था। जिसे ठीक करने के लिए प्रधान ने गांव निवासी उदयभान (32) पुत्र लौटू को बुलाया हुआ था।
विज्ञापन
मौत के बाद रखा शव - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के डोमनपुर गांव में शुक्रवार को हाईटेंशन करंट की चपेट में आकर युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय मृतक प्रधान के घर के पास लगे सोलर लाइट को ठीक कर रहा था। इसी दौरान ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया। 

विज्ञापन


ठोमनपुर गांव के प्रधान के घर के सामने लगा सोलर लाइट का खंभा बृहस्पतिवार को गिर गया था। जिसे ठीक करने के लिए प्रधान ने गांव निवासी उदयभान (32) पुत्र लौटू को बुलाया हुआ था। उदयभान गिरे सोलर लाइट के खंभे को उठा कर लगा रहा था। इसी दौरान ऊपर से गुजरे हाई टेंशन तार से खंभा सट गया और पूरे खंभे में हाईटेंशन करंट उतर आया।

जिसकी चपेट में आकर उदयभान की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची अतरौलिया थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो पुत्र व दो पुत्रियों का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें