निजामाबाद क्षेत्र के चढ़ई में नागपंचमी पर आखाड़े में उतरने को तैयार पहलवान।
- फोटो : AZAMGARH
शुक्रवार को जिले में नाग पंचमी की धूम रही। जगह-जगह कुश्ती एवं कबड्डी की प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। गांवों में बच्चे तो बच्चे बूढ़े भी कुश्ती एवं कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लिया। कुश्ती में लोगों ने आपस में ही दो-दो हाथ आजमाइश की।
लाटघाट : हरैया विकास खंड के बैजाबारी में कबड्डी प्रतियोगिता हुई। जिसमें झपरापुर की टीम विजेता रही। विजेता टीम को सेवानिवृत्त शिक्षक शिवाजी राय ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। नाग पंचमी पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी कबड्डी प्रतियोगिता हुई। जिसमें झपरापुर 24 अंक और बैजाबारी 18 अंक के साथ फाइनल में पहुंचे। जिसमें झपरापुर की टीम ने जीत दर्ज किया। मुख्य अतिथि शिवाजी राय ने बताया कि कबड्डी और चिकयी गुल्ली डंडा जैसे खेल को प्राथमिकता देनी चाहिए। यह हमारे पारंपरिक खेल हैं। निजामाबाद: क्षेत्र के चढ़ई अखाड़े पर नागपंचमी पर कुश्ती का आयोजन किया गया। जिसमें अखाड़े के पहलवानों ने आपस में एक-दूसरे पर दांव आजमाए। इस दौरान अखाड़े के पहलवानों के बीच प्रतियोगिता भी कराई गई। जिसमें विजेताओं को अमरजीत यादव, रामदयाल यादव, अरविंद कुमार ने पुरस्कृत किया। सगड़ी: तहसील क्षेत्र में जगह-जगह गांवों में युवाओं के बीच कबड्डी प्रतियोगिता हुई। जिसमें युवाओं से लगाए गांव के बुजुर्गों ने भाग लिया।