फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपल की डाल पर लटकता मिला मजदूर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। आर्थिक तंगी के चलते एक मजदूर ने पीपल के पेड़ से लटक कर जान दे दी। घर से ढाई किलोमीटर दूर चौबेपट्टी गांव के पास सोमवार सुबह उसका शव पेड़ से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अहरौला थाना क्षेत्र के लेदौरा गांव निवासी श्रीकांत (30) रविवार की रात में घर से अपना बैग लेकर निकल गया था। सोमवार की सुबह ग्रामीणों चौबेपट्टी गांव के पास एक पीपल के पेड़ पर शाल के सहारे उसका शव लटकता देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो बच्चों का पिता व चार भाईयों मे दूसरे नंबर पर था। बताया जा रहा है कि आर्थिक तंगी के चलते अवसाद ग्रस्त होकर श्रीकांत ने ऐसा कदम उठाया है। गांव के लोगों का कहना है कि दो दिन पूर्व श्रीकांत की पत्नी उससे नाराज होकर अपने मायके चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें