फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: किटी पार्टी के दौरान महिलाओं में ढिशूम-ढिशूम, मारे थप्पड़, नोचे बाल; वीडियो वायरल

Wed, 15 May 2024 07:36 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

Azamgarh News: महिलाओं के बीच हुई मारपीट व गली-गलौज की वीडियो रेस्टोरेंट के सीसी टीवी में कैद हो गई और बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस जांच की कवायद में जुटी है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिलाओं के बीच दे दनादन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल ही रह है। इस वायरल वीडियो में जिले की एक सम्मानित कही जाने वाली महिला संगठन से जुड़ी महिलाएं शामिल हैं। घटना शहर के मुख्य चौक स्थित एक रेस्टोरेंट का है, जहां ये महिलाएं किटी पार्टी के लिए जुटी थीं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो बीते 10 मई का बताया जा रहा है। एक सम्मानित महिला संगठन ने शहर के मुख्य चौक स्थित रेस्टोरेंट में किटी पार्टी आयोजित किया था। इस पार्टी के दौरान पहले नाश्ते के दौर चला। फिर फ़ोटो सेशन शुरू हुआ। इसी दौरान न जाने ऐसा क्या हुआ कि संगठन की दो महिलाएं आपस में भिड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


एक नए थप्पड़ मारा तो दूसरे ने बाल पकड़ कर नोचा। जम कर लात मुक्के चले व गली गलौज हुई। महिलाओं के बीच हुए दे दनादन से रेस्टोरेंट में हड़कंप मच गया। संगठन की कुछ महिलाओं व रेस्टोरेंट कर्मियों ने बीच-बचाव किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें