फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: आजमगढ़ से धर्मेन्द्र यादव और दिनेश लाल निरहुआ समेत नौ प्रत्याशी मैदान में, जानें- इनके नाम

Wed, 15 May 2024 05:03 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

Lok Sabha Election: आजमगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर सभी प्रत्याशी अपने-अपने स्तर से एड़ी-चोटी की जोर आजमाइश कर रहे हैं। वहीं जनता उन्हीं को वोट देगी जिन्होंने विकास किया है। सभी प्रत्याशियों का प्रचार-प्रसार भी जारी है।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ सीट पर छठे चरण में 25 मई को वोट पड़ेंगे। यहां कुल नौ उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां भाजपा से दिनेश लाल यादव, सपा से धर्मेन्द्र यादव, बसपा से मशहूद सबीहा अंसारी, जनराज्य पार्टी से पारस यादव, निर्दलीय- पंकज यादव, निर्दलीय- शशिधर, मौलिक अधिकार पार्टी से रविन्द्र नाथ शर्मा, निर्दलीय- विजय, मूल निवासी समाज पार्टी से महेंद्र यादव चुनाव में हैं।

विज्ञापन


सलेमपुर लोकसभा सीट से 16 ने पर्चा दाखिल किया
सलेमपुर संसदीय सीट से दो बार के सांसद भाजपा के रविंद्र कुशवाहा के अलावा सद्दाम-निर्दलीय, रमाशंकर राजभर (सपा), अमरेश ठाकुर- निर्दलीय, श्रीनारायण मिश्र- निर्दलीय, बृजभूषण चौबे- निर्दलीय, शशिकांत- निर्दलीय, भीम राजभर (बसपा), के अलावा छह निर्दलीय मैदान में हैं।

लालगंज से इंदु-नीलम समेत सात उम्मीदवार
आजमगढ़ जिले से सटी लालगंज सुरक्षित संसदीय सीट से इस बार कुल सात प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। यहां बसपा से इंदु चौधरी, भाजपा से नीलम सोनकर, सपा से दरोगा प्रसाद सरोज, सुष्मिता सरोज-निर्दलीय, जनता क्रान्ति पार्टी (राष्ट्रवादी) से बलिन्दर, भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी से गंगादीन एवं बहुजन मुक्ति पार्टी से राम प्यारे चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन


राॅबर्ट्सगंज में रिंकी कोल समेत 16 ने दाखिल किया पर्चा
सातवें चरण के चुनाव के लिए चल रहे नामांकन के अंतिम दिन रॉबर्ट्सगंज सीट पर 16 उम्मीदवारों के नामांकन हुए। एनडीए उम्मीदवार के रूप में अपना दल-एस की रिंकी कोल ने नामांकन किया तो पूर्व सांसद छोटेलाल की पत्नी मुनिया देवी ने भी सपा प्रत्याशी के रूप में पर्चा जमा किया। सपा से टिकट की दावेदारी कर रहे पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार ने भी निर्दलीय नामांकन कर सियासी माहौल को गर्म कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें