फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबे में दब कर घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। गोपालपुर गांव में रविवार को कच्चा मकान के मलबे में दब कर महिला और दो भाई घायल हो गए थे। तीनों को इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान महिला की रविवार की रात मौत हो गई।
विज्ञापन

गोपालपुर गांव में राजनाथ मौर्या का कच्चा मकान रविवार दिन में गिर गया था। मलबे के नीचे दबकर खाना बना रही उनकी पत्नी हौसिला देवी (48), पति राजनाथ मौर्या व देवर उमेश मौर्या घायल हो गए। उनको इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान रविवार की देर रात हौसिला देवी ने दम तोड़ दिया। मृतका दो पुत्र व तीन पुत्रियों की मां थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें