फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक को अगवा करने का प्रयास, कार सवार दो धराए

विज्ञापन
दीदारगंज पुलिस के हत्थे चढ़ा संतोष विश्वकर्मा गड़ी व फर्जी नंबर प्लेट के साथ। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
मार्टीनगंज। दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुरहन कोटिया गांव के पास संदिग्ध कार सवारों ने एक बालक को जबरन गाड़ी में बैठा कर अपहरण करने का प्रयास किया। बालक किसी तरह हाथ छुड़ा कर शोर मचाते हुए भागा। इसके बाद ग्रामीणों ने घेराबंदी कर कार सवार दोनों युवकों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस प्रकरण की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

सुरहन कोटिया गांव निवासी 10 वर्षीय मो. आदिल पुत्र मो. इंसिदार सोमवार की सुबह गांव के बाहर बरदह-अंबारी मार्ग पर खड़ा था। इसी दौरान बरदह-मार्टीनगंज मार्ग की तरफ से आ रहे कार सवार युवकों ने उसका अपहरण करने का प्रयास किया। किसी तरह हाथ छुड़ा कर आदिल गांव की तरफ शोर मचाते हुए भागा। इस पर ग्रामीण एकजुट हो गए और घेराबंदी कर कार सवार युवकों को पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें पुलिस को बुला कर सौंप दिया। पुलिस ने कार की पड़ताल की तो कार के अंदर दो अलग-अलग नंबर लिखे नंबर प्लेट बरामद हुए। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम संतोष विश्वकर्मा निवासी गोड़हरा थाना बरदह हाल मुकाम मुंबई मलाड थाना कुरार व अतुल सांगले निवासी मुंबई मलाड कुरार ईस्ट बताया। पुलिस दोनों से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें