फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आकर महिला की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज थाना क्षेत्र के बड़ौदा बुजुर्ग गांव निवासी महिला बुधवार की सुबह करंट की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गई। परिजन महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। इसबीच महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजी।
विज्ञापन

मृत महिला मंजूलता पांडेय (50) पत्नी सभाजीत पांडेय जहानागंज थाने के बड़ौदा बुजुर्ग गांव की रहने वाली थी। बुधवार की सुबह घर पर ही किसी इलेक्ट्रिक स्टूमेंट का प्लग लगाने के दौरान मंजूलता पांडेय, करंट की चपेट में आ गई। महिला की चीख सुन परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और उसे बचाने का प्रयास किए। इसके बाद भी महिला गंभीररुप से झुलस गई। परिवारीजन महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल रवाना हुए। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले की उसकी मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी। मृतका आंगनबाड़ी कार्यकत्री थी और दो पुत्रों की मां बताई गई। महिला की मौत से उसके घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें