फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 लाख के जेवरात व 50 हजार नकदी की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के तेजपालपुर धुसवा गांव में मंगलवार की रात चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया। निवासी एक व्यक्ति के घर में छत के रास्ते घुसकर चोरों ने 16 लाख के जेवरात व 50 हजार नगदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने उन कमरों का के दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद की, जिसमें परिवार के सदस्य सो रहें थे। पीड़ित परिवार को इस घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह हुई, इस दौरान पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दिया।
विज्ञापन

तेजपालपुर धुसवा गांव निवासी अजय यादव पुत्र रामपाल यादव मंगलवार की रात परिवार के सदस्यों के साथ सो रहे थे। देर रात चोर घर के पीछे से छत पर चढ़े और सीढ़ी से नीचे उतरे, इस दौरान चोरों ने उन कमरों के दरवाजों कि कुंडी बाहर से बंद की, जिसमें परिवार के लोग सो रहे थे। फिर चोर एक कमरे में रखें बॉक्स को उठा ले गए। जिसे घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित चुनुगपार गांव स्थित कब्रिस्तान के पास तोड़कर सारा माल उठा ले गए। इस बॉक्स में 10 अंगूठी, 6 सोने की चूड़ी, 4 सोने का हार, 20 ग्राम सोना, 2 किलो चांदी के अलावा ख50000 नगद रखा हुआ था। बुधवार की सुबह परिवार को लोग जब सो कर उठे तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद पाया। परिजनों के शोर मचाने पर पास पड़ोस के लोग किसी तरह छत पर चढ़कर पीढ़ी के रास्ते घर में आए दरवाजे की कुंडी खोल कर परिजनों को बाहर निकाला। पीड़ित ने बताया कि चोर लगभग 16.50 लाख के जेवरात व 50 हजार नकदी पर हाथ साफ किए है। घटना के बाबत पीड़ित में जीयनपुर कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें