फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदान एक्सप्रेस के सामने कूद कर महिला ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सठियांव। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 10 बजे मुंबई जा रही गोदान एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूद कर एक महिला ने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सठियांव रेलवे स्टेशन से सुबह 10.03 बजे मुंबई जाने वाली गोदान एक्सप्रेस गुजरने वाली थी। इस दौरान प्लेटफार्म पर एक महिला टहल रही थी और मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। जैसे ही ट्रेन प्लेटफार्म पर पहुंची अचानक से वह ट्रेन के आगे कूद गई। जिससे कट कर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मुबारकपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास शुरू किया। पास में ही गिरे मिले मोबाइल में डायल नंबरों के आधार पर पुलिस ने मृतका की पहचान मऊ जिले के पीपरीडीह रेकवारेडीह गांव निवासिनी 27 वर्षीया पूनम सिंह के रुप में किया। परिजनों को सूचना देने के साथ ही पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें