फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: खाना बनाते समय झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत, मचा कोहराम

Wed, 03 Apr 2024 06:37 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

Azamgarh News: आजमगढ़ के रानी की सराय थाना क्षेत्र में अधौरा गांव निवासिनी की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। रेनू सुबह-सुबह खाना बनाने गई थी। उसकी चीख-पुकार सुन परिजनों ने उसे बचाया लेकिन वह काफी हद तक जल चुकी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के रानी की सराय थाना क्षेत्र के अंधौरी गांव निवासिनी एक महिला चूल्हे की चिंगारी से झुलस गई। उसके कपड़े में आग लग गई थी। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराए, जहां इलाज के दौरान बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


अंधौरी गांव निवासिनी रेनू देवी (35) मंगलवार की शाम घर पर चूल्हा जला कर भोजन पका रही थी। इसी दौरान चूल्हे की चिंगारी से रेनू के कपड़े में आग लग गई। रेनू की चीख-पुकार पर जब तक परिजन मौके पर पहुंच आग बुझाते, तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। परिजन आनन-फानन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराए। जहां इलाज के दौरान बुधवार की सुबह रेनू की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें