फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों के उत्थान के बिना देश की तरक्की नहीं, बोले गोविंदाचार्य

विज्ञापन
जूनियर हाईस्कूल जगदीशपुर के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में स्व. भगवंत राय प्रतिभा प्रोत्साहन पर - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
मार्टीनगंज। तिरहुतीपुर गांव में चिंतक व स्वदेशी जागरण मंच के संस्थापक केएन गोविंदाचार्य का प्रवास चल रहा है। रविवार को उन्होंने कहा कि गांवों के उत्थान के बगैर देश की तरक्की संभव नहीं है।
विज्ञापन

देश की राजनीतिक स्थिति के बारे में उन्हेंने कहा कि राजनीति छोड़ चुका हूं। जिस राह पर चलना नहीं, उसके बार जानकारी लेने की आदत नहीं है। भाजपा की सरकार के कामकाज पर पूछने पर उन्होंने कहा कि इस सड़क के वृक्षों के बारे में जानकारी लेकर मैं क्या करूंगा। मैं भाजपा का संस्थापक सदस्य नहीं रहा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के निर्देश पर 1988 से 2000 तक पार्टी के अखिल भारतीय महामंत्री के रूप में कार्य किया। वर्ष 1999 में पार्टी जब सत्ता में आई तो मैंने खुद राजनीति से अलग कर लिया। गांव के उत्थान की संकल्पना के साथ कार्य करने से देश का उत्थान होगा और इसी पर काम कर रहा हूं।
मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत
मार्टीनगंज। गोविंदाचार्य ने स्व. भगवंत राय प्रतिभा प्रोत्साहन परीक्षा में सफल मेधावियों को पुरस्कृत किया। परीक्षा में 25 स्कूलों को 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। सनराइज पब्लिक स्कूल भकुरा के शिवम सिंह पहले और आशुतोष यादव दूसरे स्थान पर रहे। उनको पांच हजार और चार हजार रुपये का पुरस्कार मिला। तीसरने स्थान पर रहे प्रीमियर पब्लिक स्कूल ठेकमा के मनोज यादव को 3000 रुपये का पुरस्कार मिला। इसके अलावा 25 छात्रों को प्रोत्साहन पुरस्कार के रूप में हजार-हजार रुपये दिए गए। कोरोना के चलते पिछले साल परीक्षा नहीं हो पाई थी। जयप्रकाश राय ने बताया इस साल दोनों साल की परीक्षा कराई गई थी। इस दौरान सज्जन सिंह, कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा के अध्यक्ष बरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा. आरके सिंह, वरिष्ठ भाषाविद त्रिभुवन चंद राय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें