फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागी हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड अंतर्गत जूनियर हाई स्कूल के हाल में बृहस्पतिवार को हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हाल ही में आयोजित मंडल स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मंडल स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय मसुआ के गौरव सरोज ने छह सौ मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था और इसी विद्यालय के वशिष्ठ को कुश्ती में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ था तथा कंपोजिट विद्यालय मित्तूपुर के कक्षा पांच की छात्रा गुंजना चौहान ने चार सौ मीटर दौड़ में द्वितीय तथा 200 मीटर में प्रथम स्थान प्राप्त किया था को बीईओ नीलम ने अंगवस्त्रम व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में डायट प्रवक्ता आशुतोष श्रीवास्तव व सीडीपीओ ईश्तेखार अहमद ने बताया कि आज नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार सभी तीन से आठ वर्ष के सभी बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों पर बुनियादी शिक्षा दी जाएगी। इससे पूर्व मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी नीलम ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष अनिल सिंह व मंत्री शिवप्रकाश चौबे ने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन डा. विवेक कुमार सिंह के किया। इस मौके पर विकास सिंह, वरूण सिंह, कृण्णानंद विश्वकर्मा, कमलेश पांडेय, भूपेंद्र नाथ मिश्र, यशवंत सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें