फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2022 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने का मिलेगा मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की ओर से वर्ष 2021 की बोर्ड परीक्षा में प्रोन्नत किए गए छात्रों को वर्ष 2022 की बोर्ड परीक्षा में भी बैठने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड की ओर से 18 सितंबर से छह अक्टूबर तक आयोजित अंक सुधार परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को छोड़कर सभी श्रेणियों के सभी छात्र जिन्होंने 2021 की परीक्षा में पंजीकरण कराया था, उन्हें 2022 की परीक्षा में भी नि: शुल्क बैठने का अवसर दिया जाएगा। ऐसे छात्र भी अपना बोर्ड परीक्षा आवेदन फॉर्म 20 नवंबर तक भर सकते हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण वर्ष 2021 में बोर्ड परीक्षा नहीं हो पाई थी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पिछली व मौजूदा कक्षा की अर्द्धवार्षिक परीक्षा के आधार पर दसवीं व 12वीं का परीक्षाफल घोषित किया था। बोर्ड की ओर से परीक्षार्थियों को प्रोन्नत कर दिया गया था। माध्यमिक यूपी बोर्ड की ओर से 18 सितंबर से छह अक्टूबर के मध्य अंक सुधार परीक्षा का आयोजन कराया गया। अब माध्यमिक शिक्षा परिषद ने उन परीक्षार्थियों को भी अंक सुधार परीक्षा में बैठने का मौका दिया है, जो पहले हुई अंक सुधार परीक्षा से वंचित रह गए थे। ऐसे परीक्षार्थी यूपी बोर्ड की वर्ष 2022 की बोर्ड की परीक्षा में शामिल होंगे, मगर उनका परीक्षाफल वर्ष 2021 का ही घोषित किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थियों को प्रधानाचार्य के माध्यम से 20 नवंबर तक आवेदन करना होगा।
----
जिला विद्यालय निरीक्षक डा. वीके शर्मा ने बताया कि यूपी बोर्ड ने प्रोन्नत हुए छात्र-छात्राओं को अंक सुधार परीक्षा का मौका दिया है। परीक्षार्थी 20 नवंबर तक प्रधानाचार्य के माध्यम से परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऐसे छात्र 2022 की बोर्ड की परीक्षा में शामिल होकर परीक्षा दे सकते हैं। अंक सुधार परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों को 2021 का अंकपत्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें