थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने पति से अनबन होने पर घर में ही रस्सी के सहारे छत के चुल्ले से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह घर में अकेली थी। बुधवार की रात पति जब घर पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
ऊंची गांव निवासिनी 25 वर्षीया शिवानी विश्वकर्मा पत्नी सुमन राज विश्वकर्मा का बुधवार की सुबह किसी बात को लेकर पति से विवाद हो गया। इसके बाद पति किसी के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए मेंहनगर चला गया। घर पर अकेले होने पर सुमन ने रस्सी के सहारे छत के चुल्ले से फांसी लगा ली। देर रात पति जब घर पहुंचा तो उसे घटना की जानकारी हुई। पत्नी को फंदे पर लटका देख उसके होश उड़ गए। आनन-फानन में सूचना पुलिस को दी गई। देर रात का वक्त होने के चलते पुलिस बृहस्पतिवार की सुबह मौके पर पहुंची और विवाहिता का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।