आजमगढ़। बरदह स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की हालत बहुत खराब है। जल जमाव और गंदगी के कारण यहां आने वाले डाक्टर, मरीज और कर्मचारियों को जहरीले जंतुओं का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन जिम्मेदारों द्वारा इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
गंदगी के कारण दिन में ही स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सांप बिच्छू घूमते रहते हैं। मरीजों को आने में काफी डर लगता है। डाक्टर भी हमेशा मौजूद नहीं रहते हैं। आवासीय कालोनी के आसपास काफी जलजमाव तथा जंगल की तरह घास चारों तरफ नजर आती है। इसकी साफ-सफाई तथा जल निकासी के लिए स्टाफ ने कई बार शिकायत भी की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। स्वास्थ्य केंद्र के बड़े बाबू दुर्गा प्रसाद राय, डा.अविनाश झा, सत्य भूषण फार्मासिस्ट, मंजू सिंह स्टाफ नर्स, पंकज वार्ड ब्वाय, एंबुलेंस कर्मचारी संजय यादव, मिथिलेश यादव आदि ने सीएमओ से उक्त समस्या के समाधान की मांग की है।