फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप्र. राज्य महिला आयोग की सदस्य ने शिकायतकर्ताओं की सुनी फरियाद

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता तिवारी की अध्यक्षता में पुलिस लाइन के सभागार में जागरूकता शिविर व जन सुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 16 शिकायतें आई। जिसमें घरेलू हिंसा, जमीनी विवाद, प्रेम प्रसंग, आवास व धोखाधड़ी आदि से संबंधित थे। उप्र. राज्य महिला आयोग की सदस्या संगीता तिवारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिए कि उक्त प्रकरणों पर त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर प्रकरणों का भेजना सुनिश्चित करें, जिससे उक्त प्रकरणों का जल्द से जल्द निस्तारण किया जा सके।
विज्ञापन

जनसुनवाई में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के पांच, कन्या सुमंगला योजना के 75 आवेदन, पेंशन के 50 प्रकरण प्राप्त हुए। जिस पर महिला आयोग की सदस्या ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिए कि उक्त प्रकरणों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करे। इस दौरान फराशटोला कलिंग सदर की रहने वाली अर्चना देवी ने शिकायत किया कि वह किराए के मकान में रहते हैं, प्रधानमंत्री शहरी आवास की मांग की गई।
इसी तरह मेहनगर थाना क्षेत्र के दौलपुर गांव निवासी कुसुम ने घर पर कब्जा करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। जिस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनीता द्वारा जिला प्रोबेशन अधिकारी को प्रकरण के संबंधित एसडीएम के माध्यम से निस्तारण कराने के लिए निर्देश दिए। उप्र. राज्य महिला आयोग की सदस्य ने बताया कि कोई भी पीड़ित महिला राज्य महिला आयोग के व्हाट्सअप नंबर -6306511708 पर अपने शिकायत पत्र के साथ आधार कार्ड लगाते हुए भेज सकता है, जिस पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। यह व्हाट्सअप नंबर प्रात: 10 बजे से शाम पांच बजे तक सक्रिय रहेगा। इसी के साथ ही मोबाइल नंबर 7839930410 पर भी कोई भी पीड़ित महिला शिकायत पत्र के साथ आधार कार्ड भेज सकती है। बैठक में उप जिलाधिकारी सगड़ी (न्यायिक) धीरज श्रीवास्तव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनीता, सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय, एसओ महिला थाना मधु पनिका, उप निदेशक दिव्यांग जेपी सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज मौर्य, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी वीके सिंह, जिला क्षय रोग अधिकारी डा. परवेज अख्तर, जिला प्रोबेशन अधिकारी बीएल यादव व महिला कल्याण अधिकारी प्रीति उपाध्याय सहित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें