फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result: आजमगढ़ में 1,77,711 परीक्षार्थियों का इंतजार समाप्त, कल आएंगे परिणाम

Fri, 19 Apr 2024 09:07 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

UP Board Result: 16 मार्च से जिले के तीन केंद्रों पर मूल्यांकन का भी कार्य चला। करीब 41 दिन बाद 20 अप्रैल को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म होने वाला है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने परिणाम घोषित करने का दिन निर्धारित कर लिया है। बोर्ड को इसके लिए शासन से भी अनुमति मिल गई है। 
विज्ञापन
UP Board Class 10th, 12th Result 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इनका यह इंतजार सोमवार यानी आज दोपहर दो बजे खत्म हो जाएगा। जी हां करीब 41 दिन बाद 1,77,711 बोर्ड परीक्षार्थियों का इंतजार समाप्त होगा। इसे लेकर अब विद्यार्थी भी उत्सुक दिखाई पड़ रहे हैं। 

विज्ञापन


बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि 2024 की हाईस्कूल और इंटरमीजिएट परीक्षा का परीक्षाफल 20 अप्रैल को दोपहर दो बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद मुख्यालय प्रयागराज से घोषित किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने पर छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना परिणाम देख सकेंगे।

जिले में माध्यमिक से कुल 806 विद्यालय संचालित होते हैं। इनमें 97 अशासकीय सहायता प्राप्त, 683 वित्तविहीन और 26 राजकीय विद्यालय हैं। उक्त विद्यालयों में हाईस्कूल और इंटर मीडिएट के कुल 1,77,711 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। जिसमे हाईस्कूल के 93521  और इंटरमीडिएट 84190 विद्यार्थी शामिल हैं। 
विज्ञापन


उक्त सभी छात्रों ने जिले के 276 परीक्षा केंद्रों पर 22 फरवरी से नौ मार्च तक परीक्षा दिए। यूपी बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं सभी तारीखें पर 2 पालियों में आयोजित की गईं। पहली शिफ्ट सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक थी। 

एक नजर बोर्ड परीक्षा पर

  • 276 : जिले में कुल परीक्षा केंद्र
  • 1,77,711 : कुल बोर्ड परीक्षार्थी
  • 93521 : हाईस्कूल के कुल परीक्षार्थी
  • 49352 : बालक
  • 44169 : बालिका
  • 84190 : इंटरमीडिएट के कुल परीक्षार्थी
  • 43700 : बालक
  • 40490 : बालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें