फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानक की अनदेखी पर ग्रामीणों ने रोका सड़क निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। समदी गांव में पीडब्ल्यूडी का प्रांतीय खंड 21 सौ मीटर सड़क का निर्माण करा रहा है। ग्रामीणों ने रविवार को सड़क का निर्माण रोक दिया और निर्माण के गुणवत्ता की जांच की मांग की।
विज्ञापन

समदी महिला महाविद्यालय से लेकर चकरजई गांव तक लगभग 21 सौ मीटर सड़क के निर्माण का कार्य चल रहा है। सुबह 10 बजे लक्ष्मी चौबे के नेतृत्व में ग्रामीणों ने निर्माण में मानक की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए निर्माण रोक दिया और विभाग के अधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे। उनका कहना था कि विभाग ने दो सेंटीमीटर गिट्टी बिछाने की बात कही गई थी लेकिन सड़क एक सेमी गिट्टी डाली जा रही है। धूल साफ किए बिना तारकोल का काम किया जा रहा जबकि वोल्डर और भक्सी भी नहीं डाली गई है। यह सड़क कुछ दिनों बाद ही सङक टूटने लगेगी। इस दौरान दिनेश, सर्वेश, जगदीश, उमेश, बृजेश, विवेक आदि मौजूद रहे। इस संबंध में प्रांतीय खंड के एई एसके सिंह का कहना है कि वह निरीक्षण करेंगे और ग्रामीणों की शिकायत सही पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें