फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सड़क पर धान की रोपाई कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
चांदपट्टी बाजार में सड़क में बने गड्ढ़े में धान की रोपाई करते ग्रामीण। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
लाटघाट। चांदपट्टी बाजार में रौनापार-करखिया मार्ग की दशा काफी खराब है। बार-बार शिकायत के बाद भी मार्ग का निर्माण न होने से नाराज ग्रामीणों ने चांदपट्टी बाजार में रौनापार-करखिया मार्ग पर तालाब में तब्दील हो चुकी सड़क में धान की रोपाई की। इस दौरान ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाए।
विज्ञापन

बताते चलें कि रौनापार-करखिया मार्ग पर चांदपट्टी बाजार पड़ता है। इस मार्ग से देवारांचल के करीब दो दर्जन से अधिक गांवों की 50000 आबादी का आना-जाना होता है। चांदपट्टी बाजार के करखियां मोड़ से रौनापार तक मार्ग की दशा बद से बदतर हो गई है। सड़क पर बने गड्ढों केे कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने इस समस्या के संबंध में कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से बात की, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। शुक्रवार को चांदपट्टी बाजार के लोगों ने सड़क पर ही धान की रोपाई कर विरोध-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि चांदपट्टी बाजार के रोड का निर्माण जल्द नहीं हुआ तो 2022 में होने वाले विधानसभा के चुनाव में मतदान का बहिष्कार किया जाएगा। ग्रामीणों के प्रदर्शन को देख थोड़ी ही देर में बाजार में धीरे-धीरे सैकड़ों लोग एकत्र हो गए। इस दौरान सभी रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाने लगे। सभी का कहना था कि यह समस्या किसी एक आदमी की नहीं है। इस समस्या से क्षेत्र की हजारों जनता परेशान हैं। लेकिन जनप्रतिनिधि और अधिकारी सभी आंखें बंद कर सो रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि उनकी आंखें इस बार जनता आने वाले 2022 के चुनाव में खोलने का काम करेगी। प्रदर्शन करने वालों में अमीन, बंजारा हकीक, मोहम्मद सैफ, रामकुंवर, कलाम हुसैन, मन्नान, संतविजय, उमेश, सोनू, तबरेज आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें