फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
फूलपुर तहसील पर कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
अंबारी। फूलपुर ब्लाक के चरौवा के ग्रामीणों ने मंगलवार को कोटेदार पर राशन वितरण में मनमानी और अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए फूलपुर तहसील में प्रधानपति के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप कोटेदार के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।
विज्ञापन

प्रधानपति रमेश यादव और ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि कोटेदार राशन वितरण में मनमानी करते हैं। यदि ग्रामीण शिकायत करते हैं तो उनके साथ अभद्रता की जाती है। कई बार अधिकारियों से इसकी शिकायत की गई। लेकिन कही सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने एसडीएम से मामले की जांच करवाकर कोटेदार के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। एसडीएम फूलपुर रावेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जांच कराई जाएगी, आरोप सही मिलने पर कार्यवाही होगी। प्रदर्शन के दौरन सभाजीत यादव, सीताराम, इकलाख, विरेंद्र सिंह, विनोद यादव, जयराम, सुबास मौर्य, शरद यादव, अनिता यादव, अंकित यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें