फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: सड़क पार करते समय बोलेरो ने किशोर को रौंदा, मौके पर मौत

Tue, 10 Aug 2021 04:18 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

खासडीह गांव के पास हादसा हुआ। पुलिस ने पीड़ित परिजन की तहरीर पर आरोपी बोलेरो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के आजमगढ़ के सरायमीर स्थित खासडीह गांव के पास मंगलवार की सुबह बोलेरो ने किशोर को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


खासडीह गांव निवासी 14 वर्षीय नूरैफ पुत्र शमीम अहमद मंगलवार की सुबह साढ़े सात बजे के लगभग गांव के पास ही सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान एक बोलेरो चालक ने उसे रौंद दिया। इस हादसे में नूरैफ की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन व सरायमीर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक के पिता शमीम ने बोलेरो चालक समारू पुत्र रामआधार निवासी खासडीह के खिलाफ सरायमीर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें